फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीएमओ के निरीक्षण में चिकित्सक सहित तीन मिले लापता, मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 15 Sep 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं और डॉक्टर सहित कर्मचारियों की उपस्थिति का हाल जानने के लिए शनिवार को सीएमओ डॉ. राजेश झा ने पीएचसी बैतालपुर, रामलक्षन और सीएचसी रुद्रपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान एक डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स व एक बाबू अनुपस्थित मिले। उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। तीनों अस्पतालों में साफ-सफाई, ओपीडी व प्रसव वार्ड का मुआयना कर जिम्मेदारों को निर्देश दिए। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुबह 10.30 बजे पीएचसी बैतालपुर पहुंचे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया तो एक डॉक्टर, एक स्टॉफ नर्स और एक बाबू गैर हाजिर मिले। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिस देकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। अस्पताल परिसर में गंदगी देख कर फटकार लगाई। साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामलक्षन का निरीक्षण किया। यहां अस्पताल भवन के हो रहे मरम्मत कार्य को देखा।
इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर पहुंचे। यहां निरीक्षण में सभी कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने सीएचसी पर शुरू होने वाले डिजिटल ओपीडी की समीक्षा की। प्रसव कक्ष, स्टोर रूम, दवा कक्ष, वार्ड का हाल जाना और संतुष्ट दिखे। इसके बाद शौचालय की साफ सफाई ओपीडी में आए मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने प्रसव वार्ड में पहुंचकर मरीजों से अस्पताल की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें