फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पकड़े गए संदिग्धों का मकसद लूट-हत्या या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 29 Aug 2024 05:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/बैतालपुर। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बैतालपुर कस्बा स्थित एमबी कांप्लेक्स के पास से दो संदिग्धों को नगरवासियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बैतालपुर में ही पंकज नाम के एक युवक से मिलना उद्देश्य बताया। जो पुलिस के गले से नीचे नहीं उतर रही। पकड़े गए संदिग्धों के पास से एक नाइन एमएम की पिस्तौल भी बरामद हुई है। इस मामले की जांच में पुलिस और एसआईटी गंभीरता से जुट गई है।
विज्ञापन

गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बैतालपुर स्थित सेंट्रल बैंक के पास से लगायत हास्पिटल रोड पर दो संदिग्धों को लगातार दो घंटे से लोगों की आंखें देखती रही। उनका शक उस वक्त और संदेह के घेरे में आ गया, जब वे किनारे ले जा अपनी बाइक के पीछे स्टीकर लगाकर नंबर प्लेट को ढक दिए। काफी देर बाद तक लोगों की नजरें अंजान बन सिर्फ उन्हें ही देखती रहीं और मौका हाथ लगते ही नगर निवासी गिरजेश गुप्ता अपने कुछ सहयोगियों के साथ उन पर टूट पड़े। अभी दोनों कुछ सोच पाते तब तक लोगों की भीड़ ने उन्हें दबोच लिया। इस बीच उनमें से एक ने 9 एमएम का पिस्तौल निकालना चाहा, मगर उसके हाथ पहुंचने से पहले ही लोगों ने उसको कब्जा लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अपने हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में पुलिस को दोनों ने गोरखपुर जनपद के बासगांव का निवासी बताया। उनके अनुसार दोनों बैतालपुर में पंकज नाम के एक युवक से मिलने बात बताई है। पुलिस टीम पंकज नाम के युवक की तलाश भी तेज कर दी है। पंकज के मिलते ही इस रहस्य से पर्दा उठेगा कि आखिर इन दोनों का मकसद क्या था? प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले पुलिस काफी गंभीरता से कदम बढ़ा रही है। पकड़े गए संदिग्धों का क्या मकसद था, यह पंकज नाम के युवक के मिलने पर ही स्पष्ट हो सकेगा। जिसकी तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें