फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्प्रे मारकर लूट की घटना निकली फर्जी

Fri, 20 Sep 2024 05:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। स्प्रे मारकर रुपए लूटने की घटना पूरी तरह फर्जी निकली। महिला ने बैंक से 16 हजार रुपए निकाले और उधारी में ही साढ़े 14 हजार रुपए बांट दिए । रामपुर कारखाना पुलिस छानबीन के बाद मामला उजागर होने के बाद से महिला भूमिगत हो गई है। उसने बैंक से रुपये निकालकर घर जाने के दौरान बाइक सवार उचक्कों पर स्प्रे मार रुपये लूटने का आरोप लगाया था। लूट की घटना फर्जी मिलने से रामपुर कारखाना पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शामपुर गांव की पूजा देवी बरवा मीरछापर चौराहा स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा पर बुधवार की दोपहर रुपये निकालने पहुंची। पुलिसिया छानबीन के मुताबिक उसने बैंक से 16 हजार रुपये निकाले। उसने तीन लोगों को मिलाकर 14,500 उधारी चुका दिए। वह डेढ़ हजार रुपए लेकर पैदल घर चल दी। रास्ते में उसके रुपए कहीं गिर गए। घर पर डांट फटकार न सुनने को मिले, उसने 16 हजार रुपसे लूटने की मनगढ़ंत कहानी रच दिया। लूट की जानकारी मिलते ही रामपुर कारखाना पुलिस हरकत में आ गई उसने टीम बनाकर मामले की तह तक जाने की कोशिश की रात में ही पुलिस ने पूरी घटना का पर्दाफाश को कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने कहा कि महिला के डेढ़ हजार रुपये कहीं गिर गए थे। उसने बैंक से महिला ने केवल 16 हजार रुपये ही निकले थे। अपने बचाव के लिए उसने लूट की कहानी गढ़ दिया। बैंक पर जाने के बाद मामले का पर्दाफाश हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें