फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान किशोर की मौत

Sat, 17 Aug 2024 05:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/पैकौली। शहर के देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिजनों ने डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने मामला शांत कराया। वहीं मेडिकल काॅलेज के प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर परिजन किशोर के शव को लेकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन

सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली नगउर टोला निवासी संगम (14) पुत्र राजपति को तेज बुखार के कारण परिजनों ने एक सप्ताह पूर्व देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की दोपहर में उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत से आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मेडिकल चौकी प्रभारी रिजवान अहमद मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराया। परिजनों का आरोप था कि शुक्रवार की सुबह संगम की तबीयत में सुधार न होता देख हमलोगों ने रेफर करने की बात कही। इसके बाद उसे रेफर नहीं किया गया। दो दिन और भर्ती रखने की बात कही गई। इसी बीच दोपहर में संगम ने दम तोड़ दिया।
सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि किशोर की मौत के बाद परिजन आक्रोशित थे। उनको समझा बुझा दिया गया। उसके बाद परिजन संतुष्ट होकर शव लेकर अपने गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें