फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से 250 घरों की आपूर्ति ठप

Mon, 26 Aug 2024 01:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। विकास खंड के ग्राम नरहरपट्टी में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर में ओवरलोड व फॉल्ट होने से रविवार की दोपहर में अचानक आग लग गई। जिससे 250 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर सूचना देकर ट्रांसफॉर्मर में आई खराबी को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र तरकुलवा के गढ़रामपुर फीडर से जुड़े नरहरपट्टी गांव में एक 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा है, जिससे गांव के लगभग 250 से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई दी जाती है। रविवार की दोपहर में अचानक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। थोड़ी ही देर में ट्रांसफॉर्मर से आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में यहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग की लपट से इसका केबल पिघल गया और बीच की खूंटी जल गई। इससे समूचे गांव की आपूर्ति ठप हो गई।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विकास गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, सिब्बन कुशवाहा, राजू गिरी, भीम गुप्ता समेत कई ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों को देकर ट्रांसफॉर्मर की खराबी को ठीक कराने की मांग की है। जेई लवकेश सिंह ने बताया कि जल्दी ही ट्रांसफॉर्मर में आईं खराबी को ठीक कराकर आपूर्ति को चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें