फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्राओं पर छींटाकशी का विरोध करने पर छात्र को पीटा

Thu, 05 Sep 2024 05:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। स्कूल की छुट्टी के बाद मनचलों ने छात्राओं से छींटाकशी की। पीछे से आ रहे एक छात्र ने इसका विरोध किया। इससे नाराज मनचलों ने छात्र की पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना पर चौराहे के लोग जब दौड़कर मौके पर पहुंचे तो मनचले फरार हो गए। आसपास के लोगों ने एक निजी चिकित्सक के यहां घायल छात्रों का इलाज कराया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं छुट्टी के बाद घर लौट रही थीं। मोटर साइकिल सवार मनचले युवक लड़कियों को रास्ते में घेर कर छींटाकशी करना शुरू कर दिया। उधर से पढ़ कर लौट रहा एक बगल के गांव के छात्र ने इसका विरोध किया तो मनबढ़ों ने उसको मारपीट कर घायल कर दिया। छात्र के चिल्लाने की आवाज सुनकर चौराहे के लोग दौड़े तो सभी मनचले छात्र को छोड़कर फरार हो गए। घायल छात्र का इलाज एक निजी अस्पताल में हुआ। इस संबंध में थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता करके उचित कार्रवाई करूंगा।
मनबढ़ों के आतंक से छात्राएं परेशान

थाना क्षेत्र के अलग-अलग इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं का मनबढ़ों ने जीना दुश्वार कर दिया है। मनचले स्कूल खुलने के समय से लेकर छुट्टी के समय तक मोटर साइकिल लेकर मंडराते रहते हैं। सड़क पर बने पुल-पुलिया और तिराहे पर मनबढ़ बैठे रहते हैं। रास्ते से आते-जाते छात्राओं पर वे फब्तियां कसते हैं। छेड़खानी की घटना को अंजाम देते हैं। आए दिन होती इस तरह की घटनाओं के बाद भी छात्राएं लोक-लाज के डर से आप बीती परिजनों से नहीं बताती हैं। इसी का नतीजा है कि बुधवार को एक इंटर कॉलेज की छात्राओं से मनबढ़ों ने छींटाकशी किया। नतीजा था कि मामला मारपीट में बदल गया। अगर प्रशासन समय रहते मनबढ़ों पर अंकुश नहीं लगाएगा तो आने वाले दिन में कोई भी बड़ी अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें