फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: परीक्षा ड्यूटी में रोडवेज, दिल्ली, कानपुर और लखनऊ की सेवाएं प्रभावित

Mon, 26 Aug 2024 01:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए रोडवेज ने लंबी दूरी पर चलने वाली सेवाओं पर ब्रेक लगा दिया है। यह बसें परीक्षा ड्यूटी में लगाई गई हैं। ऐसे में इन जगहों पर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद पूर्ववत व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

देवरिया डिपो में निगम की 73 एवं अनुबंधित 127 बसें संचालित की जाती हैं। प्रतिदिन यहां से दिल्ली के लिए तीन, लखनऊ के लिए चार व कानपुर के लिए आठ बसें जाती हैं। इधर 22 अगस्त से ही शासन के निर्देश पर निगम ने लंबी दूरी पर चलने वाली सारी बसों को परीक्षार्थियों के लिए लगा दिया है। यह बसें परीक्षा के लिए दिन पहले से मऊ, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बलिया जा रही हैं, और यहां लाकर पहुंचा रही हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह अभ्यर्थियों को पुन: इन जगहों पर पहुंचा भी रही है। मुख्यालय के आदेश के बाद अभ्यर्थियों को तो सुविधा हुई हैं, लेकिन दिल्ली, लखनऊ, कानपुर जाने वाले यात्रियों को या तो ट्रेनों का सहारा हैं या वह जगह-जगह बस बदलकर अपनी यात्रा पूरी कर रहे है।
वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा तक यह व्यवस्था बनाई गई है। रविवार को जो बसें निर्धारित जिलों में गई हैं, वह सोमवार की सुबह तक पुन: आ जाएंगी। अगली परीक्षा 30 व 31 अगस्त को है। इसके लिए 29 अगस्त को पुन: बसें निर्धारित जिलों में जाकर अभ्यर्थियों को लाएंगी और परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद वहां छोड़ेंगी। पहली सितंबर से संचालन व्यवस्था पूर्ववत हो जाएगी।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा में रेलवे स्टेशन रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास भरे कीचड़ से निकलतीं छात्राएं

मीरानपुर कटरा में रेलवे स्टेशन रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास भरे कीचड़ से निकलतीं छात्राएं

मीरानपुर कटरा में रेलवे स्टेशन रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास भरे कीचड़ से निकलतीं छात्राएं

मीरानपुर कटरा में रेलवे स्टेशन रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास भरे कीचड़ से निकलतीं छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें