फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू ने दी राहत : 24 घंटे में 11 सेमी जलस्तर नीचे आया

Tue, 25 Aug 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। बाढ़ का खौफ दिखा रही सरयू नदी अब शांत होने लगी है। बीते 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 11 सेमी की कमी आई है। नदी का जलस्तर आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से कम हो रहा है। यही रफ्तार रही तो एक-दो दिन में नदी खतरे के निशान से नीचे आ सकती है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार की शाम चार बजे तुर्तीपार गेज पर सरयू का जलस्तर 64.30 मीटर रिकाॅर्ड किया गया। यहां खतरा बिंदु 64.01 मीटर है यानी नदी अब भी खतरे निशान से 29 सेमी ऊपर बह रही है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 11 सेमी की कमी आई है। जल आयोग के अनुसार पिछले 48 घंटे से नदी लगभग आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से घट रही है। नदी का पानी ऊपरी इलाकों से तेजी से निकल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें