फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मजदूरी में वृद्धि नहीं होने पर सफाई कर्मचारी संघ ने डीएम को दिया ज्ञापन

Tue, 03 Sep 2024 04:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सफाई कर्मचारी संघ ने वेतन, महंगाई भत्ता की मासिक व दैनिक मजदूरी नहीं होने पर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांगों को पूरा करने की मांग की। सफाई कर्मचारी संघ के नेता वीरेंद्र बांसफोर ने ज्ञापन के माध्यम से डीएम दिव्या मित्तल को अवगत कराया कि न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के अंतर्गत नियोजित कर्मकारों के लिए मजदूरी की मूल दरों एवं परिवर्तनीय महंगाई भत्ते का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन

अवगत कराना है कि नगर पालिका परिषद में कार्यरत विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों को देय प्रति माह कुल मजदूरी, परिवर्तनीय महंगाई भत्ता की मासिक एवं दैनिक मजदूरी दिनांक एक अक्टूबर 2023 से 31 मार्च 2024 तक तथा एक अप्रैल 2024 से 30 सितंबर 2024 तक कोई वृद्धि नहीं की गयी है। उक्त के संबंध में पूर्व में पत्र भेजा गया था परंतु कोई कार्यवाही नहीं किया गया, जिस कारण से नगर पालिका देवरिया के समस्त आउटसोर्स कर्मचारियों के जीविकोपार्जन में कठिनाई आ रही है। कर्मचारी कर्ज लेकर जीविकोपार्जन कर रहे है, जिससे उनमें रोष व्याप्त है। कर्मचारियों ने मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में रेशमी, सोनू, प्रदीप, नीतू, दुर्गेश, मिथून, भरत, महेश, राजा व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें