फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक सेमी सरयू में घटाव से तटवर्ती क्षेत्रों में राहत

Fri, 30 Aug 2024 06:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। सरयू के जलस्तर में लगातार घटाव हो रहा है। इससे संभावित बाढ़ का खतरा टलता दिख रहा है। हालांकि नदी अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इससे प्रभावित क्षेत्रों में अब भी खतरा बरकरार है।
विज्ञापन

तुर्तीपार रेगुलेटर पर बृहस्पतिवार शाम नदी का जलस्तर 64 मीटर 87 सेमी दर्ज किया गया। नदी में 1 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में कमी हो रही है। यहां नदी के खतरे का निशान 64.30 मीटर है, नदी लाल निशान से 57 सेमी ऊपर बह रही है। 48 घंटे से नदी के जलस्तर में एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार कमी हो रही है। नदी का पानी ऊपरी इलाकों से तेजी से निकल रहा है, जिससे तटवर्तीय गांवों के लोग राहत महसूस कर रहे हैं। कटान को लेकर बाढ़ विभाग के अधिकारी लगातार कटान स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं। बाढ़ विभाग के सहायक अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि नदी का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। कटान स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें