फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फर्जी फेसबुक आईडी से नगर पालिका के परिवार के खिलाफ पोस्ट वायरल

Fri, 30 Aug 2024 05:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर बरहज नगर पालिका अध्यक्ष के परिवार के खिलाफ समाज में छवि धूमिल करने का मामला प्रकाश में आया है। फर्जी आईडी बनाकर एक पोस्ट वायरल किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने एसपी को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

श्वेता जायसवाल का आरोप है कि 26 अगस्त को फर्जी फेसबुक आईडी मिस्टर रैबिट श्याम द्वारा एक पोस्ट वायरल किया गया है जिसको पढ़ने के बाद मुझे यह पता चला है कि फर्जी फेसबुक आईडी मिस्टर रैबिट श्याम द्वारा दो लोगों के बीच पिछले कई महीनों से मैसेंजर पर मेरे परिवार के सदस्यों के बारे में बातचीत हो रही थी।
श्वेता जायसवाल ने पत्रक में कहा है कि किसी व्यक्ति द्वारा फर्जी नाम से फेसबुक आईडी बनाकर गलत संदेशों से मेरे परिवार के लोगों तथा मेरे शुभचितंकों के पद प्रतिष्ठा का समाज में सामाजिक हनन किया जा रहा है तथा मेरे परिवार के लोगों के खिलाफ फेसबुक/मैसेंजर पर काफी समय से झूठी व भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं। इसके चलते समाज में मेरे परिवार की पद प्रतिष्ठा को गंभीर चोट पहुंच रही है। इस संबंध में एसपी संकल्प शर्मा ने जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें