फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चौदह दिन बाद भी चौकीदार के लुटेरों की तलाश नहीं कर पाई पुलिस

Fri, 30 Aug 2024 06:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। थाने के चौकीदार के साथ लूट की घटना के चौदह दिन बीत चुके है, लेकिन पुलिस की टीमें लुटेरों तक नहीं पहुंच सकी हैं। हालांकि विभागीय अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस टीमें अपना काम गोपनीय तरीके से कर रही हैं।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी सलीम अंसारी चौकीदार है। 17 अगस्त की देर रात वह थाने से ड्यूटी कर बाइक से घर जा रहा था। बनकटा शिव गांव के समीप रास्ता पूछने के बहाने रोककर लुटेरों ने चौकीदार की बाइक, नकदी व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित चौकीदार के तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया, वहीं लुटेरों की तलाश में पुलिस जुट गई।
लुटेरों को पकड़ने के लिए एसपी ने स्थानीय पुलिस के अलावा एसओजी को मामले की पर्दाफाश करने की जिम्मेदारी दी, लेकिन घटना के चौदह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस लुटेरों की तलाश नहीं कर सकी है, जबकि पुलिस बिहार प्रांत में भी दबिश दे रही है। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के बारे में पुलिस टीम अपना-अपना काम कर रही है। जल्द लुटेरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें