फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिना टेंडर सड़क निर्माण करा रहा नगर पंचायत, जांच टीम गठित

Thu, 12 Sep 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। बिना टेंडर प्रक्रिया पूरी किए इंटरलॉकिंग सड़क उखड़वाने का आरोप लगा कर सामाजिक कार्यकर्ता ने एडीएम व एसडीएम सलेमपुर से शिकायत की है। एसडीएम ने जांच करने के लिए टीम गठित करने का निर्देश दिया है। जबकि ईओ का कहना है कि सड़क को नाली के लेबल में करने के लिए उखड़वाया जा रहा है। बीस मीटर के बाद सड़क क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता साहू विशाल कुमार गुप्ता ने एडीएम देवरिया, एसडीएम सलेमपुर को शिकायत पत्र देकर बताया है कि लार नगर के बाजार वार्ड में शमशुल बीड़ी वाले के मकान के समीप इंटर लॉकिंग सड़क को बुधवार को नगर पंचायत द्वारा मजदूर लगाकर उखड़वाया जा रहा था। जबकि इंटरलॉकिंग सड़क आम जनमानस के चलने योग्य है। सड़क कहीं पर क्षतिग्रस्त नहीं हुई है। ऐसे में नगर पंचायत की मंशा ठीक नहीं है। सरकारी धन का दुरुपयोग करने के लिए यह किया जा रहा है। मजदूरों से जानकारी हुआ कि आरसीसी की जाएगी। जब कि इस सड़क का टेंडर भी नहीं हुआ है, जो अवैध है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने टीम गठित कर जांच कराने का निर्देश दिया है।
-
कोट
नाली के लेबल में सड़क को करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। पास में बन रही सड़क नापी के दौरान वहां तक आ रही है। बीस मीटर बाद यह भी सड़क खराब है। फिलहाल कार्य को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी ईओ मृदुल सिंह, नगर पंचायत लार
-
कोट
इंटरलॉकिंग सड़क उखड़वाने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। इसके लिए टीम गठित कर जांच करने का निर्देश दिया गया है।
दिशा श्रीवास्तव, एसडीएम, सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें