फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बकायेदारों की सूची तैयार, बिल नहीं भरा तो कटेंगे कनेक्शन

Wed, 28 Aug 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बिजली का बिल जमा ने करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग डिस्कनेक्शन अभियान चलाएगा। बकायेदारों की सूची तैयार कर ली गई है, जिले में मंगलवार से अभियान की शुरूआत हो गई। पहले दिन शहरी डिविजन में करीब एक हजार लोगों ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से 60 लाख रुपये बिल जमा करवाया है। जांच के दौरान टीम ने 394 लोगों पर कार्रवाई की है, इनमें से 382 लोगों के कनेक्शन काटे गए और दो लोगों पर केस दर्ज किया है, 9 लोग एसी चलाते पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब चार लाख उपभोक्ता हैं और विद्युत विभाग का करीब 600 करोड़ रुपये बिल बकाया है, इसमें शहरी डिविजन में 300 करोड़ रुपये बकाया है। जिले में करीब डेढ़ लाख ऐसे उपभोक्ता हैं जिनपर विभाग का 10 हजार से अधिक और करीब दो लाख ऐसे उपभोक्ता हैं जिनपर विभाग का 20 हजार रुपये से अधिक का बकाया चला आ रहा है। अधीक्षण अभियंता वीके सिंह ने बताया कि शहर के करीब 96 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनका दस हजार से लेकर 20 हजार से अधिक रुपये विद्युत बिल बकाया है। इन पर करीब 300 करोड़ रुपये का बकाया है। सरचार्ज माफी योजना के दौरान भी इनकी तरफ से बिल जमा करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई, लेकिन अब विभाग का पूरा फोकस ऐसे उपभोक्ताओं पर है। विभाग ने राजस्व बढ़ाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।


शहरी डिविजन में 96 हजार उपभोक्ताओं पर 10 हजार से अधिक बकाया
शहरी डिविजन में करीब 1.30 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से करीब 96 हजार ऐसे उपभोक्ता है, जिनके ऊपर विद्युत विभाग का दस हजार से लेकर 20 हजार से अधिक की राशि बकाया है। शहरी डिविजन में करीब 300 करोड़ रुपये विभाग का बकाया है। शहर में 25 हजार से अधिक रुपये के बकायेदारों की संख्या 35 हजार के करीब है। वहीं 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की संख्या 61,496 हजार के करीब है। विभाग ने ऐसे उभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली है। मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाने के बाद अगले दिन से ऐसे उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काटने की भी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


सरकारी कार्यालयों में भी बकाये की होगी वसूली
पावर कॉर्पोरेशन उपभोक्ताओं से वसूली के लिए अभियान चला रहा है। इसके तहत सभी उपभोक्ताओं को अभियान की जानकारी दी जा रही है। विभाग ने अब घरेलू व व्यावसायिक उपभोक्ताओं के साथ शासकीय बकायेदारों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिससे शासकीय राजस्व बढ़ाया जा सके। इसके लिए सरकारी विभागों पर लंबे समय से चल रहे बकाये की वसूली भी अभियान के तहत की जाएगी। सरकारी विभागों में सिंचाई सहित अन्य विभागों में खुद अधीक्षण अभियंता वीके सिंह पहुंच कर बकाए की जानकारी देते हुए विभाग को नियमित बकाया जमा करने की अपील कर रहे हैं।
कोट
बकायेदार उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर इनके खिलाफ डिस्कनेक्शन अभियान चलाया जाएगा। सरकारी कार्यालयों से भी अपील की जा रही है। कई कार्यालयों द्वारा बकाये की धनराशि जमा करा दी गई है। कई विभाग जमा करवा रहे हैं। शहर के साथ-साथ पूरे जिले में अभियान जोर-शोर से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

-वीके सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें