फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरडीहा दलपत में शहीद अंशुमान के नाम पर हुआ अस्पताल का नामकरण

Thu, 12 Sep 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत में स्थित सरकारी अस्पताल का बुधवार को शहीद अंशुमान से नाम से नामकरण किया गया। नामकरण के दौरान मौजूद प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप सिंह ने कहा कि देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीद अंशुमान सिंह पर हम सभी को गर्व है। प्रदेश सरकार ने बरडीहा दलपत गांव के सड़क का नाम पहले ही शहीद अंशुमान सिंह के नाम पर कर दिया था। गांव के अस्पताल का नाम शहीद अंशुमान सिंह के नाम पर करते हुए हम उनकी माता मंजू देवी और पिता रवि प्रताप सिंह का भी सम्मान करते हैं। शहीद के बाबा सत्यनारायण सिंह पहले से राणा प्रताप जैसी मूंछें रखते थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री और जिले के प्रभारी दयाशंकर सिंह ने कहा कि शहीद अंशुमान भले भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वे हमारे मन मस्तिष्क में सदा बने रहेंगे। अभी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद अंशुमान की प्रतिमा लगवाई और उसका अनावरण किया। राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि इस जांबाज बहादुर ने जान की परवाह नहीं करते हुए सियाचिन ग्लेशियर में मेडिकल कोर के कैंप में लगी आग में जलने से पांच साथियों को बचाते हुए स्वयं बलिदान हो गए। हम उनके शहादत को नमन करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन सीएमओ डा. राजेश झा ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, उप जिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक दीपक शुक्ला के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन






ग्राम प्रधान के साथ दुर्व्यवहार

अस्पताल में साफ-सफाई करने गए सलेमपुर ब्लॉक के सफाई कर्मियों के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज की। मना करने पर ग्राम प्रधान सिद्धार्थ गौतम से भी धक्का मुक्की की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें