फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटौती कर मुआवजा देना किसानों को मंजूर नहीं : अजीत

Tue, 03 Sep 2024 05:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भूमि बचाओ संघर्ष समिति की बैठक सोमवार को रतनपुरा महुआनी चौराहा स्थित विक्रम पब्लिक इंटर कॉलेज में समिति के संयोजक अजीत त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानों ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे में किसी भी गाटा के 101 एयर रकबे का ग्रामीण क्षेत्रों में चार गुना मुआवजा देकर बाकी के रकबे पर 2/3 की कटौती यानी 67 प्रतिशत की कटौती कर मुआवजा देने की बात की जा रही है, जबकि नगरीय किसानों को किसी भी गाटा के 101 एयर रकबे का मुआवजा 2020 के सर्किल रेट से दोगुना देकर सारे रकबे पर 67 प्रतिशत की कटौती कर मुआवजा देने की बात की जा रही है। इससे किसानों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। समिति के संयोजक ने कहा कि अब समय आ गया है कि किसान एकजुट होकर जिला प्रशासन को अपनी शक्ति की पहचान कराएं। देवरिया बाईपास से प्रभावित 37 गांवों में भूमि बचाओ संघर्ष समिति का विस्तार करके भारतीय किसान यूनियन एवं संघर्ष समिति संयुक्त रूप जिला प्रशासन एवं सरकार की नीतियों के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
भाकियू जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण उर्फ बड़े शाही ने कहा कि भाकियू जिले के सभी कार्यकर्ताओं को संगठित करके किसानों की लड़ाई में जी-जान से जुटेगी और किसानों को उनका हक दिला कर रहेगी। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार सिंह, सुग्रीव मिश्रा, चदंन मिश्रा, लल्लन यादव, अजय सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें