खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सुबिखर गांव के दो सब्जी विक्रेताओं के बीच हुई मारपीट में दो घायल हो गए। सोनूघाट चौराहे पर रविवार रात की घटना बताई जा रही है। दोनों घायलों का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के सुबिखर गांव निवासी अरविंद कुमार शर्मा टाटा मैजिक से घूम-घूमकर सब्जी बेचता है। रविवार रात अरविंद सोनूघाट चौराहे पर भोजन करने पहुंचा। इसी बीच एक पिकअप से पांच बोरी आलू लेकर एक विक्रेता आया। अरविंद आलू खरीदने के लिए दाम कम कराने लगा। इसी बीच गांव के सब्जी विक्रेता भी आलू खरीदने के लिए चढ़ा ऊपरी करने लगा। मैंने विरोध किया तो मेरी पिटाई कर दी। उधर, मारपीट में अरविंद और बबलू जायसवाल घायल हो गए। अरविंद ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई होगी।