फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: श्रीराधा-कृष्ण की मूर्तियों का धूमधाम विसर्जन

Sat, 31 Aug 2024 05:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। जन्माष्टमी पर्व पर नगर पंचायत कस्बा में स्थापित श्रीराधा-कृष्ण, ग्वाल-बालों व अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं का शुक्रवार को धूमधाम से छोटी गंडक नदी के सोन्हुला रामनगर घाट पर विसर्जन किया गया। इसी के साथ तीन दिनों तक चलने वाला जन्माष्टमी का त्योहार संपन्न हो गया। इस दौरान विभिन्न क्लबों द्वारा निकाली गई शोभायात्रा के चलते नगर कस्बा की सड़क पर एक घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे आवागमन में यात्रियों को काफी दुश्वारी उठानी पड़ी। पुलिस प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खत्म कराया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व गत वर्षों की भांति इस साल भी नगर पंचायत कस्बा में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कस्बा में विभिन्न क्लबों द्वारा पंडाल बनाकर श्रीराधा-कृष्ण व अन्य देवी-देवताओं की झांकी सजाई गई थी। तीन दिनों तक वृहद मेले का आयोजन कर लोगों ने योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। शुक्रवार को विधिविधान से पूजन-अर्चन के बाद धूमधाम से मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने ट्रैक्टर-ट्राॅली पर डीजे व साउंड सजाकर नाचते-झूमते हुए कस्बा की सड़क पर भव्य झांकी निकाली। इसके चलते कस्बा में देवरिया-कसया मार्ग पर जाम लग गया। कुछ ही देर में सड़क पर चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन ठप हो गया। करीब एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।
काफी देर तक नाचने-गाने के बाद उत्साहित युवकों ने शाम को सोन्हुला रामनगर छोटी गंडक नदी पर मूर्तियों का विसर्जन किया। इस दौरान शांति व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी मृत्युंजय राय मय फोर्स डटे रहे। पुलिस के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खत्म कराकर आवागमन चालू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें