फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे के इंतजार में बिजली निगम, टूटे बिजली के पोल से हो रही आपूर्ति

Sun, 01 Sep 2024 05:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। क्षेत्र के कई गांवों में जर्जर बिजली पोल व टूटे हुए तारों से बिजली की आपूर्ति की जा रही है, जिसके कारण कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना जताई जा रही है। निगम के उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गढ़वा मिश्र में कई महीने से विद्युत पोल टूटकर पेड़ से लटक गया है, लेकिन उसी टूटे हुए बिजली के पोल से आपूर्ति बिजली निगम कर रहा है। जिसके कारण ग्रामीणों में कभी भी हादसा होने का डर व्याप्त है। इसकी लिखित सूचना ब्लॉक कांग्रेस सलेमपुर के अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने गांव वालों के साथ जाकर 19 जुलाई को अधिशासी अभियंता सलेमपुर को दिया लेकिन उसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी रही।
इसके बाद फिर 13 अगस्त को अधिशासी अभियंता के कार्यालय में जाकर लिखित शिकायत गांव के लोगों के साथ किया। उसके बाद भी आज तक टूटे हुए विद्युत पोल व जमीन से कुछ दूरी पर लटके हुए तारों के सहारे आपूर्ति की जा रही है। एसडीओ आलोक कुमार ने बताया की जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें