भाटपाररानी। मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज के प्रबंधक राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा कि नई तकनीकी एवं नई शिक्षा नीति के अनुरूप विभिन्न नवाचारों के प्रयोग से शैक्षिक वातावरण को शिखर तक पहुंचाया जा सकता है। वे संस्थान परिसर स्थित स्मार्ट सभागार में आयोजित शिक्षण उन्नयन गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे
उन्होंने शिक्षण कार्य एवं शिक्षा के उन्नयन से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। प्राचार्य प्रो. सतीश चंद्र गोंड ने कहा कि इसे और आगे बढ़ाने का संकल्प लेना ही इस गोष्ठी की सच्ची सफलता होगी। संचालन प्रो. राम अवतार वर्मा ने किया। गोष्ठी को प्रो. कमलेश नारायण मिश्र, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. सुधीर कुमार, प्राचार्य राकेश कुमार, डॉ. महेंद्र मिश्रा, डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, डॉ. सुशील कुमार पांडेय, डॉ. अवनीत सिंह, डॉ. रंजीत कुमार सिंह, डॉ. पूनम यादव आदि ने भी संबोधित किया।