देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने जिला कारागार देवरिया में बैरकों, पाकशाला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा जिला कारागार में 5 वर्ष से अधिक समय से निरुद्ध 40 विचाराधीन बंदी के संबंध में पूछताछ की गई तथा उनको विधिक जानकारियां दी गईं।
उन्होंने कहा कि यदि किसी बंदी को विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया में एक प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकता है। यदि किसी बंदी को अपने मामले में पैरवी की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया द्वारा निशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर विधिक सहायता ले सकता हैं। सचिव द्वारा कारागार में निरंतर मीनू के अनुसार ही भोजन बनाने का निर्देश दिया।
उन्होंने महिला बंदियों हेतु पौष्टिक भोजन, उनके साथ रह रहे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था, शिक्षण के लिए व्यवस्था, साफ-सफाई एवं दवा की व्यवस्था कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान सचिव द्वारा महिला बैरक में पायल उर्फ सानिया इत्यादि की समस्याओं का सुना गया तथा कार्यवाही के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ल उप कारापाल, आदित्य एवं वन्दना, कारागार बंदी रक्षक इत्यादि उपस्थित रहे। संवाद