फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव : सलेमपुर तहसील में निर्दलीयों के आगे बेबस दिखे पार्टी के दिग्गज

Mon, 15 May 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्य मंत्री और सांसद के डोर टू डोर घूमने के बाद भी भाजपा प्रत्याशियों को जनता ने नकारा
विज्ञापन

- सलेमपुर और लार में दूसरे तो मझौली राज व भटनी में पीछे रहे भाजपा उम्मीदवार
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर निकाय चुनाव में इस बार तहसील क्षेत्र में निर्दलियों का जोर खूब चला है। सलेमपुर और लार में दूसरे स्थान तो मझौलीराज और भटनी नगर पंचायत में भाजपा उम्मीदवार काफी पीछे रहे। मतगणना शुरू होते ही निर्दलियों ने बढ़त बढ़ानी शुरू की और अंत तक बढ़त कायम रखी।
विज्ञापन

चुनाव में इस बार निर्दलियों का इतना जोर रहा कि सपा और भाजपा का गढ़ माने जाने वाले जगहों पर निर्दल उम्मीदवारों ने रचम लहराया। यहां राज्य मंत्री, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष और एमएलसी लगातार कैंप कर रहे थे। इसके बावजूद जनता ने भाजपा को नकारकर निर्दलियों पर अपना भरोसा जताया है। आदर्श नगर पंचायत सलेमपुर भाजपा का गढ़ माना जाता है। लेकिन दो बार से यहां भाजपा का समीकरण बिगड़ जा रहा है। पिछले चुनाव में भी यहां के भाजपा उम्मीदवार काफी अंतर से चुनाव हार गए थे। इस बार भाजपा उम्मीदवार राजेश सिंह मंटू को निर्दल उम्मीदवार श्रीराम यादव ने 2459 मत से हराया है। नगर पंचायत बसपा और भाजपा का गढ़ माना जाता है। यहां से वर्ष 2012 में बसपा से रविंद्र वर्मा की पत्नी आशा वर्मा ने काफी अंतर से जीत हासिल की थीं। जबकि वर्ष 2017 में भाजपा से प्रत्याशी रहीं सरोज देवी ने समाजवादी पार्टी के मूसा लारी को हराकर जीत हासिल की थी। इस बार मूसा लारी निर्दल चुनाव मैदान में उतरे और सरोज देवी को दो हजार से अधिक मतों से हराया। यहां सपा और बसपा उम्मीदवार काफी पीछे रहे। इसी प्रकार नगर पंचायत भटनी में निर्दल उम्मीदवार विजय कुमार गुप्त ने 3353 मत पाकर निर्दल उम्मीदवार मोहनलाल गुप्त को काफी अंतर से हराकर जीत हासिल की। जबकि भाजपा के उम्मीदवार और इसके पूर्व में चेयरमैन रहे डॉ. बलराम जायसवाल तीसरे स्थान और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार चंद्रकेश जायसवाल चौथे स्थान पर रहे। वहीं मझौली राज नगर पंचायत में निर्दल उम्मीदवार बिंदू मल्ल ने निर्दल उम्मीदवार फिरोज अहमद खान को 800 से अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की। यहां भाजपा के उम्मीदवार काफी पीछे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें