फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पांच ट्रेनों के ठहराव को हरी झंडी, मुंबई-पुणे का सफर होगा आसान

Tue, 26 Dec 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। शालीमार और पुणे एक्सप्रेस का ठहराव अब सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर भी होगा। वहीं भाटपार रानी रेलवे स्टेशन पर लखनऊ- बरौनी, अवध-असम एक्सप्रेस और रेवती रेलवे स्टेशन पर सियालदाह- बलिया एक्सप्रेस का ठहराव की अनुमति मिल गई है। इससे क्षेत्र के लोगों का मुंबई और पुणे का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

सांसद रविंद्र कुशवाहा की पहल पर पांच ट्रेनों के सलेमपुर क्षेत्र में ठहराव की हरी झंडी मिल गई है। सांसद ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से ट्रेनों के ठहराव के लिए निवेदन किया। रेल मंत्री ने इसकी मंजूरी दे दी। इसके बाद इस आशय का आदेश रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक विवेक कुमार सिन्हा ने जारी कर दिया है। सांसद ने बताया कि क्षेत्र की जनता को ट्रेन पकड़ने के लिए बेल्थरा, भटनी या देवरिया जाना पड़ता था। रेल मंत्री से मुलाकात कर जनता की समस्याओं को अवगत कराया था।
इससे क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है। ओम प्रकाश मिश्र का कहना है। वाराणसी व गोरखपुर जाने आने में समय की बचत होगी। यह बहुत अच्छा कदम है। डॉ. शशिकांत तिवारी ने बताया कि ट्रेनों के ठहराव की मांग काफी दिनों से चल रही थी। वाराणसी से सलेमपुर आने जाने में समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें