देवरिया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजन सोनकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक दल कलेक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव से मिला। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ऊपर प्रधानमंत्री के लिए अमर्यादित टिप्पणी करने के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जिस तरह के अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है वो अत्यंत निंदनीय है। राजनीतिक मर्यादा को खंड-खंड करता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री सहित पूरे अनुसूचित जाति समाज को चोर कहकर गाली दिया जा रहा है। इस दौरान अजय कुमार दुबे, अजय शाही, रविंद्र कौशल, प्रमोद शाही, अरविंद पांडे, अंकुर राय, प्रभाकर तिवारी आदि उपस्थित रहे। संवाद