फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूर्व प्रधान समेत तीन भाईयों पर जानलेवा हमला

Wed, 28 Aug 2024 05:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू/भलुअनी। भलुअनी थाना क्षेत्र के पड़री गुराव गांव में मंगलवार रात करीब सात बजे जमकर बवाल हो गया। आरोप है कि पड़ोसी कुछ बाहरी लोगों के साथ पूर्व प्रधान के दरवाजे पर चढ़कर जानलेवा हमला बोल दिए। इस दौरान हमलावरों ने दो राउंड हवाई फायरिंग कर गांव में दहशत फैलाई गई। उधर, लोहे के राॅड़ से हुए हमले में प्रधान पति समेत तीनों भाई घायल हो गए हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची थी। हालांकि तब तक सब इधर-उधर भाग निकले थे।
विज्ञापन


भलुअनी थाना क्षेत्र के पड़री गुराव गांव निवासी पूर्व प्रधान एवं प्रधान पति प्रवीण राव, छोटे भाई संजीत राव और प्रसेनजीत राव मंगलवार रात करीब सात बजे दरवाजे पर बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच पड़ोसी कुछ बाहरी लोगों को लेकर हाथ में लाइसेंसी रायफल और पिस्टल लहराते हुए दरवाजे पर पहुंच गए। वे कुछ समझ पाते तबतक दो राउंड हवाई फायरिंग कर लोहे की राड, मुगदर और डंडे से हमलोगों पर अंधाधुंध वार किया जाने लगा। एसओ भलुअनी रामाज्ञा सिंह ने बताया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा था। जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें