फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पैथोलॉजी रजिस्ट्रेशन के लिए बढ़ा काउंटर

Wed, 28 Aug 2024 04:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में पैथाेलाॅजी जांच के लिए रजिस्ट्रेशन का और एक काउंटर बढ़ाया गया है। मरीजों की भीड़ को देखते हुए यह सुविधा की गई है। मंगलवार को दो कंप्यूटर से रजिस्ट्रेशन का कार्य किया गया, जबकि एक कंप्यूटर से रिपोर्ट दिया गया। इससे मरीजों को सहूलियत हुई।
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में पैथाेलाॅजी जांच की सुविधा चौबीस घंटे है। ओपीडी के विभिन्न विभागों से डॉक्टर ब्लड जांच के लिए लिखते हैं। यहां मरीजों की भीड़ होती है। करीब चार सौ से अधिक मरीज रोजाना पहुंचते हैं। रजिस्ट्रेशन और रिपोर्ट के लिए एक-एक कंप्यूटर पर काम होता है, जिससे मरीजों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ता था। मरीजों की समस्या को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन के लिए और कंप्यूटर बढ़ा दिया है। अब दो कंप्यूटर से रजिस्ट्रेशन और एक कंप्यूटर से रिपोर्ट देने का कार्य होगा, जिससे मरीजों और तीमारदाराें को सहूलियत होगी। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि पैथालाजी रजिस्ट्रेशन के लिए और एक कंप्यूटर बढ़ाया गया है। इससे मरीजों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें