फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रोक के बावजूद हो रहा था निर्माण, पुलिस को देख भागे मजदूर

Fri, 20 Sep 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर के एक वार्ड में विवादित भूमि पर कुछ लोग न्यायालय के स्थगन के बावजूद निर्माण कार्य करवा रहे थे। खबर मिलते ही बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस देखते ही मजदूर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

नगर के हरैया वार्ड पांच में इचौना वार्ड के पृथ्वी नाथ तिवारी का प्लॉट है। प्लॉट को लेकर उनका नगर के हरैया वार्ड के जय प्रकाश मद्देशिया से विवाद चल रहा है। मामले में उप जिलाधिकारी न्यायालय से स्थगन आदेश पारित है। आरोप है कि स्थगन आदेश के बावजूद जय प्रकाश बार–बार विवादित जमीन पर पक्का निर्माण कार्य करवा रहा है। इस वजह से दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बृहस्पतिवार को करीब दो दर्जन मजदूर व आधा दर्जन राजमिस्त्री विवादित जमीन पर निर्माण कार्य कर रहे थे।
इसकी सूचना पृथ्वी नाथ ने कोतवाली पुलिस को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसआई रामचंद्र सिंह‚ एसआई निरंजन लाल मय पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ी देखते ही मजदूर और राज मिस्त्री भाग खड़े हुए। पुलिस ने कड़ी चेतावनी देते हुए निर्माण कार्य कराए जाने पर विधिक कार्रवाई की बात कही। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि स्थगन आदेश के बावजूद अगर निर्माण कार्य कराया जा रहा है तो गलत है। आरोपियों के खिलाफ न्यायालय का उल्लंघन करने के मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें