फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीफार्मा में दाखिला दिलाने के नाम पर 2.80 लाख की ठगी, केस दर्ज

Tue, 03 Sep 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बतरौली पांडेय गांव के एक युवक का बीफार्मा में दाखिला दिलाने के नाम 2.80 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के दोहनी का राजेश कुशवाहा तीन साल पहले दाखिला दिलाने के नाम पर रुपये हड़पा और जब दाखिला नहीं करा पाया तो पीड़ित रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि इसके बाद ठगी करने वाले राजेश और उसकी पत्नी भी धमकी देने लगी। पीड़ित ने थाने पहुंच तहरीर दी। पुलिस ठगी के आरोपी और उसके पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के बतरौली पांडेय गांव निवासी सचिदानंद पांडेय बीते वर्ष 27 जुलाई 2021 में देवरिया के एक शख्स के माध्यम से दोहनी के रहने वाले राजेश कुशवाहा पुत्र रामाधार कुशवाहा को बेटे अंबिकेश पांडेय का बीफार्मा में एक सरकारी काॅलेज में दाखिला दिलाने के लिए 2.50 लाख रुपये चेक के माध्यम से और 30 हजार रुपये कैश दिया था। राजेश बोले थे कि छह माह बाद दाखिला हो जाएगा।
जब दाखिला नहीं हुआ तो सचिदानंद पांडेय रुपये वापिस करने की मांग करने लगे। हालांकि राजेश आश्वासन देते रहे। आरोप है कि राजेश और उसकी पत्नी शैला देवी धमकी देने लगी। पीड़ित थाने पहुंच तहरीर दिया है। पुलिस ने पिता सचिदानंद की तहरीर पर दोहनी निवासी राजेश और उसकी पत्नी शैला देवी के खिलाफ रुपये हड़पने का केस दर्ज किया है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें