फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जानलेवा हमले के मामले में सात लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। चार दिन पहले घटित जानलेवा हमला के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। घायल व्यक्ति का इलाज मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। लार थाना क्षेत्र के बुढ़नपुरा गांव निवासी विजय कुमार दुबे सोमवार को गांव के बाहर अपने खेत में घास काटने गए थे। उसी समय गांव के जय शंकर दुबे आदि लोग लाठी-डंडे से लैश हो कर पहुंच गए और बिना कुछ पूछे मारना पीटना शुरू कर दिए। हमलावरों ने जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से भी प्रहार किया। मारपीट की घटना के दौरान कुछ लोग आ गए तब तक सभी लोग फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही जयशंकर दुबे, दीपक दुबे, चंद्रमा दुबे, चंद्रिका दुबे, सुधीर दुबे, तेज प्रताप नारायण दुबे व सुंदरम मिश्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें