फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ब्रजभूषण अध्यक्ष और बलवंत बने ग्राम रोजगार सेवक संघ के उपाध्यक्ष

Sun, 08 Sep 2024 03:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। स्थानीय ब्लॉक परिसर में ग्राम रोजगार सेवक संघ की बैठक हुई। इसमें ब्रजभूषण यादव को अध्यक्ष और बलवंत को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं नीलम सिंंह को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में ग्राम रोजगार सेवक संघ की बैठक आहूत की गई। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर राव, रजनीश कुमार के नेतृत्व में गहमागहमी के बीच नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। दिनेश गौतम कोषाध्यक्ष, मुन्ना यादव मंत्री, मनोज संगठन मंत्री और हरिहर को प्रवक्ता चुना गया। मनोनयन पर बीडीओ तारकेश्वर नाथ तिवारी, एडीओ पंचायत मदनमोहन पाठक, अशरफ, ज्योति स्वरूप, प्रमिल पांडेय, अंजनी, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश यादव, संजय यादव, राजनाथ यादव, नब्बेलाल गुप्त, संजय पहलवान, देवेंद्र यादव, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, सुहेल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें