तरकुलवा। एक गांव में बुधवार की देर रात में प्रेमिका को मोबाइल फोन देने गए प्रेमी और उसके दोस्त को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। लोगों ने दोनों की जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का काफी दिनों से बगल के गांव के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका के पास मोबाइल नहीं था, जिससे प्रेमी को उससे बात करने में दिक्कत होती थी। इसके चलते प्रेमी और उसके दोस्त ने बुधवार को तरकुलवा की एक दुकान से मोबाइल फोन खरीदा। देर रात होने पर दोनों युवती को देने उसके गांव पहुंच गए। इसकी भनक युवती के परिजनों समेत गांव वालों को लग गई। इसके बाद लोगों ने दोनों को पकड़कर जमकर धुनाई करनी शुरू कर दी। किसी ने इसकी सूचना तरकुलवा थाने में दे दी। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद