फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, चाचा की मौत भतीजा गंभीर, गोरखपुर रेफर

Sat, 31 Aug 2024 05:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। भरौली चौराहे पर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार बाइक लिए करीब बीस मीटर ऊपर हवा में उछलते हुए जमीन पर जा गिरे। इससे मौके पर ही बाइक चालक चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस से दोनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद भतीजे को डाॅक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक मुंडेरा के पास बोलेरो छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता गांव निवासी महेंद्र यादव (34) तीन भाईयों में सबसे छोटे थे। वह मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। करीब डेढ़ माह पहले महेंद्र यादव गांव आए। गांव पर मकान निर्माण कार्य चल रहा था। शुक्रवार की सुबह वह भतीजे आदित्य यादव (18) को बाइक से लेकर देवरिया सैनिक स्कूल में भांजे का एडमिशन कराने के लिए निकले थे। बाइक लेकर महेंद्र यादव अभी देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे के मोड़ पर ही पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार से आ रहे बोलेरो चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद महेंद्र और पीछे बैठा भतीजा आदित्य बाइक समेत हवा में काफी ऊंचाई तक उछलते हुए जमीन पर आ गिरे। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग रहा था। लोगों ने पीछा किया तो बोलेरो छोड़ चालक भाग निकला। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि मौके से दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना में एक की मौत हुई है। दूसरे का गोरखपुर में इलाज चल रहा है।


इनसेट....

पति के मौत की खबर सुन पत्नी हुई बदहवास

खुखुंदू। महेंद्र यादव मुंबई से आते ही पत्नी शिला देवी और बच्चों से मिलने ससुराल पहुंचे थे। उसके बाद गांव आकर मकान निर्माण का कार्य कराने लगे। जब निर्माण कार्य संपन्न हो गया है तो वह पत्नी को घर बुलाकर फिर बाहर निकलने वाले थे। मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था। शुक्रवार की सुबह परिवार के लिए काला दिन साबित हुआ। पत्नी शिला देवी बेटी पूजा यादव (7), जुड़वां बेटे प्रिंस और पियूष (4) को लेकर बीते पांच माह से बिहार प्रांत के बिजईपुर गांव में अपने मायके में थी। दुर्घटना में पति के मौत की खबर सुनते ही मायके में रह रहीं शिला बदहवास हो गईं। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव दरवाजे पर पहुंचा पत्नी और मां की चीख-पुकार से पूरा गांव दहल उठा।
विज्ञापन


इनसेट....

देवदूत बनकर पहुंचे आसपास के लोग

घटना के तत्काल बाद आस-पास के लोग देवदूत बनकर मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस बुलाकर मृतक महेंद्र के साथ चोटिल आदित्य को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवा दिया। समय रहते आदित्य भी अस्पताल नहीं पहुंचा होता तो शायद उसकी भी जान चली गई होती। मौके पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें तो बोलेरो के टक्कर मारने के बाद फिल्मी अंदाज में बाइक सवार और बाइक हवा में उछलते हुए पेड़ से टकराई फिर जमीन पर आ गिरी। आदित्य की भी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें