देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में भरथुआ ने जयपुरिया देवरिया को 21-14, 21-15 के अंतर से हराकर खिताब जीत लिया। कुल 13 टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित खेल शिविरों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें देवरिया स्टेडियम, सरस्वती विद्या मंदिर, जयपुरिया देवरिया, पीडी एकेडमी, स्कालर्स ए, आरबीटी ए, स्कालर्स बी, केंद्रीय विद्यालय, बांकी सिंगही, आरबीटी बी बभनी बारीपुर देवरिया, भरथुआ व सूर्या एकेडमी की टीमों ने प्रतिभाग किया। नाकआउट राउंड के आधार पर भाग ले रही टीमों के बीच लीग मुकाबले खेले गए। इसके बाद पहला सेमीफाइनल जयपुरिया देवरिया एवं से आरबीटी स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें जयपुरिया की टीम ने विपक्षी टीम को 15-08, 15-10 के स्कोर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल भरथुआ और बांकी सिंगही के बीच खेला गया, इसमें भरथुआ ने 15-05, 15-08 से जीत हासिल किया। फाइनल मैच जयपुरिया देवरिया और भरथुआ के बीच खेला गया जिसमें भरथुआ ने जयपुरिया देवरिया को 21-14, 21-15 के अंतर से हराकर खिताब जीता। खेल के प्रशिक्षक लालू सिंह यादव, जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव व्यास चतुर्वेदी, विजय कुमार पाल, सत्यम त्रिपाठी, पुष्पा कुमारी, विकास, अवधेश यादव, रहे।