देवरिया। शहर के भवन स्वामी अपनी मकान के कर का स्वयं निर्धारण करें और उसे जमा कर लाभ उठाएं। साथ ही शहर के विकास कार्यों में सहयोग करें। नगरवासियों की सहूलियत के लिए 21 से 31 अगस्त विभिन्न मोहल्ला में कैंप लगाया जाएगा।
ईओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि 21 व 22 अगस्त को शहर के उमानगर मोहल्ले में राजेंद्र चौक पर, इन तिथियों पर मुंशी गोरखनाथ में डॉ. एसके अग्रवाल के पीछे, 23 च 24 को भुजौली कालोनी में भुजौली चौराहा पालिका दुकान के पास, इसी तिथि में सोमनाथ नगर में अली नगर मस्जिद के पास, 28 व 29 को देवरिया रामनाथ दक्षिणी में चटनी गढही के पास, इसी तिथि में सोमनाथ नगर में संत पुष्पा स्कूल के पास, 30 व 31 अगस्त को रामगुलाम टोला पूर्वी में गोशाला रोड पर कैंप का आयोजन किया गया है।