फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पीआईसीयू में एसी न चलने पर बिफरे तीमारदार, की शिकायत

Fri, 30 Aug 2024 05:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था से मरीज व तीमारदार परेशान हैं। पीआईसीयू में एसी न चलने पर बृहस्पतिवार को एक मरीज के परिजन डॉक्टर और स्टाफ पर बिफर पड़े। उन्होंने सीएमएस और प्राचार्य से शिकायत की। साथ ही डीएम से शिकायत करने की बात कही। एसी, पंखा खराब होने से बीमार बच्चे बेहाल हैं। मरीजों में संक्रमण बढ़ने का खतरा बना रहता है, जबकि तीमारदारों को भी परेशानी हो रही है। डॉक्टर और स्टाफ को भी परेशानी होती है। रात में सुरक्षा कर्मी के न होने से डर बना रहता है। एसी न होने से मरीजों में संक्रमण बढ़ने की भी संभावना रहती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए पीआईसीयू की सुविधा है, लेकिन यहां लगी एसी आए दिन खराब रहती है, जिससे मरीजाें गर्मी और उमस में परेशानी होती है। मौसम बदलने से संक्रामक बीमारियों के फैलती हैं। इससे संक्रमित होकर बच्चे बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द, सांस सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में गंभीर बच्चों के इलाज के लिए 15 बेड का पीआईसीयू है, लेकिन यहां व्यवस्था ठीक न होने से मरीज के साथ तीमारदार और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दस बेड के वार्ड में पांच एसी और पांच पंखा लगा हैं, लेकिन दो एसी और दो पंखा काम कर रहा है, जबकि तीन एसी और पंखा खराब है, जबकि पांच बेड के वार्ड की हालत काफी दयनीय है। यहां लगा दो एसी काफी दिनों से शो पीस बना है। सिर्फ एक वाॅलफैन है, जो ठीक से हवा नहीं देता है, जिससे भर्ती बच्चों की दुर्दशा हो जा रही है। मरीजों की संख्या अधिक होने से एक बेड पर दो-दो बच्चों का इलाज चल रहा है। शहर के राघव नगर मोहल्ला स्थित एक विद्यालय में एक छात्र अचानक बेहोश हो गया। उसे लेकर परिजन व शिक्षक पहुंचे। वार्ड में एसी न चलने पर नाराज हो गए। इसकी शिकायत सीएमएस और प्राचार्य से की। इसके बाद डीएम से शिकायत की बात कह निकले।
विज्ञापन

वहीं चिल्ड्रेन वार्ड में भी बेड फुल हैं। एक बेड पर महिला दो बच्चों को लेकर भर्ती है। इसी बीच बीमार बच्चे को लेकर अन्य एक महिला बेड पर पहुंच गई। इसे लेकर दोनों में नोकझाेंक होने लगी। सुरक्षा कर्मी ने उन्हें शांत कराया।अस्पताल में 46 बच्चे भर्ती थे। 15 बेड के पीआईसीयू में 19 और 20 बेड के चिल्ड्रेन वार्ड में 27 मरीज भर्ती किए गए थे, जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हो रही है।

प्राचार्य ने एसी लगाने के दिए निर्देश
पीआईसीयू का बृहस्पतिवार को प्राचार्य ने निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में पहुंच मरीजों व तीमारदारों की परेशानी को देखा। उन्होंने एसी के बारे में जानकारी ली और दूसरी एसी लगाने का निर्देश दिया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल दोपहर बाद सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा पीआईसीयू पहुंचे। इसकी जानकारी मिलने पर वहां तैनात डॉ. परवीन पांडेय, डॉ. यशपाल, डॉ. हरेराम, डॉ. आनंद कुमार भी आ गए। प्राचार्य ने दोनों वार्डों में जाकर मरीजों की समस्या जानी और एसी का जायजा लिया तो पांच बेड के वार्ड में सभी व दूसरे में भी एसी खराब थी। साथ ही डॉक्टर कक्ष खराब पड़ी एसी के बारे में जानकारी ली।
कोट
-पीआईसीयू में एसी खराब होने की शिकायत पर प्राचार्य ने निरीक्षण किया और एसी लगाने के निर्देश दिए। एसी के लिए डिमांड कर दिया गया है। जल्द नई एसी लगा दी जाएगी। इसके बाद मरीजों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें