फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रिश्तेदारी में आए युवक ने युवती से किया दुष्कर्म, केस

Thu, 19 Sep 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एकौना(देवरिया)। क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आए युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। घटना के बारे में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक पर केस दर्ज कराया। आरोपी युवक सेना का जवान बताया जा रहा है। घटना आठ सितंबर के रात की है।
विज्ञापन

गोर्रा नदी के किनारे बसे एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनके घर रिश्तेदारी का युवक आया था। रात में भोजन करने के बाद सब लोग सो गए। रात करीब 12 बजे वह चुपके से युवती के कमरे में आया और जबरन रेप किया। घर वालों से बताने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना जब आरोपी के भाई को दी गई, तो उसने पीड़ित परिवार को धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर रियाव निवासी रमेश यादव के खिलाफ केस पंजीकृत किया है। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें