देवरिया। जिले के पांच बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है । ये सभी गंभीर आपराधिक मामले में वांछित हैं।
पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, बनकटा थाना क्षेत्र के खोराबार निवासी संजय यादव व थाना बनकटा के ग्राम रामपुर बुजुर्ग गाढ़ा निवासी सुमित जायसवाल पर बनकटा थाने में केस दर्ज है। सभी पांच मार्च 25 से वांछित चल रहे हैं। इसके अलावा मईल क्षेत्र के ग्राम नरसिंहडाड़ निवासी शेरू उर्फ दीनदयाल, लार थाना क्षेत्र के ग्राम मंगरइचा निवासी राजेश यादव और थाना विजयीपुर जनपद गोपालगंज बिहार के ग्राम धोवबल पटखौली निवासी सियाराम गुप्ता पर थाना थाने में केस दर्ज है। संवाद