देवरिया। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष के साथ हुई लूटपाट और हत्या की घटना को लेकर रोष जताया गया। इस दौरान शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की।बैठक के बाद शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष हेमा त्रिपाठी के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष रहे देवेंद्र प्रताप यादव के बलिया स्थित उनके घर जाकर परिजनों से मिले और सांत्वना जताई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मिलकर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री फणिंद्र मणि, जिला उपाध्यक्ष देवशरण सिंह, बृजेश द्विवेदी आदि माैजूद रहे।