फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीसरे दिन 6451 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 24 फीसदी ने छोड़ी

Mon, 26 Aug 2024 01:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त निगरानी के बीच जिले के दस केंद्रों पर रविवार को लगातार तीसरे दिन पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ। दोनों पालियों में पूरी जांच-परख के बाद ही अभ्यर्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया। दोनों पालियों में कुल 8542 में से 2093 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे जबकि 6451 ने परीक्षा दी। महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि गणित व रीजनिंंग के सवाल हल करना कठिन रहा।
विज्ञापन

पहली पाली में पंजीकृत 4272 अभ्यर्थियों में 3159 उपस्थित एवं 1113 अनुपस्थित एवं द्वितीय पाली में पंजीकृत 4272 में 3292 उपस्थित और 980 अनुपस्थित रहे। वहीं पुलिस भर्ती परीक्षा में शनिवार को एक सॉल्वर को पकड़े जाने के बाद जिला प्रशासन और सक्रिय नजर आया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं एसपी संकल्प शर्मा ने पुलिस लाइन में स्थापित एकीकृत कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और सभी केंद्रों की लाइव फीड का अवलोकन किया। एसपी ने बताया कि कंट्रोल रूम से समस्त परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे की लाइव फीड की निगरानी की जा रही है।
अशोक इंटर काॅलेज, बीआरडी इंटर कॉलेज, दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय पॉलिटेक्निक, पीएमश्री राजकीय इंटर काॅलेज, जनता इंटर काॅलेज, लाला करमचंद्र इंटर काॅलेज, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर काॅलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज एवं एसएसबीएल इंटर काॅलेज परीक्षाएं हुईं। परीक्षा अब आगामी 30 व 31 अगस्त को होगी, कड़ी निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था उस दिन भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पीकअप


-

रीजनिंग आसान व गणित के सवाल कठिन लगे। कई सवाल समझ में नहीं आए, इसलिए छोड़ देने पड़े।
-नेहा गुप्ता, गोरखपुर
-



गणित के सवाल सबसे ज्यादा कठिन रहे, रीजनिंग व हिंदी सही था। पिछली बार फरवरी माह में हुई परीक्षा के अपेक्षा इस बार के प्रश्न ज्यादा आसान महसूस हुए।



-अंकित, बस्ती



-



गणित के सवाल ज्यादा कठिन लगे। बाकी अन्य विषय ठीक रहे। कुछ सवाल समझ में ही नहीं आए तो छोड़ दिया



-साधना सिंह, महराजगंज





प्रश्न पत्र ठीक हुआ। रीजनिंग व गणित के सवाल थोड़े कठिन लगे। बाकी विषयों को हल करने में अधिक समय नहीं लगा।

-सुमित मद्धेशिया, संतकबीरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें