रामपुर कारखाना। क्षेत्र के महुआपाटन में छोटी गंडक नदी के ऊपर बना पुल संकरा होने के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस पुल को टू लेन करने के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। पुल का निर्माण कार्य सेतु निगम कराएगी, इसके के लिए पहली किस्त जारी हो गई है। पुल की लंबाई करीब 50 मीटर और 26 मीटर चौड़ाई होगी, इससे साथ दो वाहन गुजर सकेंगे।
बता दें कि छोटी गंडक नदी के ऊपर बना पुल उत्तर प्रदेश को बिहार प्रांत से जोड़ता है। इस मार्ग पर काफी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। बड़े वाहनों के प्रवेश के दौरान एक लेन का अवागमन रोकना पड़ता है। इससे कुछ देर के लिए वाहनों की लंबी लाइन लग जाती थी। इस समस्या को देखते हुए स्थानीय विधायक ने टू लेन पुल निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। जिसे शासन की तरफ से स्वीकृति मिल गई है। अब वह दिन दूर नहीं जब एक साथ इस पुल पर बड़े के साथ छोटे वाहन फर्राटे भरते नजर आएंगे। सेतु निगम और राजस्व कर्मचारी जल्द ही पुल निर्माण के लिए सर्वे करेंगे। सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। शासन ने महुआपाटन में 17.47 करोड़ रुपये की लागत से टू लेन पुल बनाने की मंजूरी दी है और पहली किस्त के रूप में 8 करोड़ 76 लाख रुपये जारी हुए हैं।
व्यापारिक व यातायात की दृष्टि से पुल बेहद उपयोगी
महुआपाटन पुल के बनने से उप्र और बिहार सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों को सहूलियत होगी। यह पुल व्यापारिक व यातायात की दृष्टि से बेहद उपयोगी है। नये पुल के बन जाने से जहां यातायात सुगम होगा। वहीं व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। क्षेत्र के बरियारपुर, लाहिल्पार, महुआनी, बिशनपुर कला, हरपुर काला, गोरया घाट, महुआ पाटन, कुशहरी, लंगड़ा, गुड्डी जोर, बिहार की सीमा से सटे धुसवां, करौदी, पगरा, विजयीपुर, तथा पथरदेवा आदि चौराहे से गुजरने वाले लोगों को काफी लाभ होगा और मार्ग सुगम हो जाएगा।
कोट
चुनाव के दौरान क्षेत्रीय लोगों की यह मांग थी कि पुराने पुल को और बड़ा तथा चौड़ा किया जाए जो मेरे प्रयास से संभव हो चुका है। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र का विकास ही मेरा मकसद है। पुराने पुल के बगल से नए पुल का निर्माण कराया जाएगा।
-सुरेंद्र चौरसिया, विधायक, रामपुर कारखाना
-
स्कीपअप
नए पुल के निर्माण से बहुत ही लाभ है। पहले वाला पुल सकरा था। चौड़ीकरण होने से दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन बेहतर हो जाएगा तथा उत्तर प्रदेश में बिहार के लोगों के लिए या बहुत बड़ा काम होगा।
-मोहित राव, कुशरी गांव
पुल का चौड़ीकरण होना हमारे क्षेत्र का भाग्य उदय होना है। क्योंकि फूल के चौड़ीकरण होने से इस चौराहे का विकास और बढ़ जाएगा।
-ग्यासुद्दीन टेलर, गुद़्दीजोर
================
पुल पहले बहुत संकरा था। नया पुल के होने से व्यवसायियों सहित आने-जाने वाले लोगों को बहुत बड़ा फायदा होगा। पुल पतला होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती थी ।
-महेश कुशवाहा, गुर्मिहिया
-
बिहार एवं उत्तर प्रदेश की सीमा पर यह पल है। लेकिन बहुत पतला था। पुल के चौड़ीकरण होने से दोनों राज्यों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
-महेश कुमार, नौतन