फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अंशु हत्याकांड के 11 माह बाद दो और आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Sat, 21 Sep 2024 05:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना के ग्राम सुंदरपार भटवलिया की युवती अंशु कुमारी हत्याकांड में घटना के 11 माह बाद पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बेचू प्रसाद पुत्र रामरक्षा और जवाहर प्रसाद पुत्र भोला प्रसाद निवासी ग्राम सुंदरपार भटवालिया को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। हत्याकांड का एक आरोपी विजय कुमार उसी समय से जेल में बंद है।
विज्ञापन

हत्याकांड में कुल पांच आरोपी विजय पुत्र बेचू प्रसाद, बेचू पुत्र राम रक्षा, जवाहर पुत्र भोला, रानू पुत्र जवाहर और सतीश पुत्र विजय हैं। अभी भी दो आरोपी रानू और सतीश फरार हैं। मृतक अंशु कुमारी की मां मुन्नी देवी ने बताया है कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पिछले 11 माह से वह पुलिस अधीक्षक, डीआईजी और आईजी गोरखपुर, डीजीपी लखनऊ से गुहार लगा रही थी। बता दें कि अंशु कुमारी 20 की एक अक्तूबर 2023 को रक्षाबंधन के दिन हत्या करने के बाद बदमाशों ने हाथ पैर रस्सी से बांधकर रेल ट्रैक पर ले जाकर बिहार की सीमा में रख दिया था। शव का बिहार की मैरवा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दो आरोपियों बेचू और जवाहर को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें