फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सब जूनियर स्टेट वाॅलीबाल में देवरिया छात्रावास ने जीता कांस्य, दो खिलाड़ी नेशनल कैंप में

Thu, 18 May 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कांस्य पदक जीतने पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।संवाद
विज्ञापन
....युवा पेज के लिए प्रस्तावित
विज्ञापन

- 11 से 14 मई तक आगरा में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सब जूनियर नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता में जिले के भी प्रतिभागिता की उम्मीदें हैं। आगरा में 11 से 14 मई तक आयोजित सब जूनियर स्टेट वाॅलीबाल प्रतियोगिता में देवरिया छात्रावास की टीम ने बांदा हॉस्टल को हराकर तीसरा स्थान पाया है। इसके साथ ही टीम के दो खिलाड़ियों का चयन नेशनल प्रतियोगिता के कैंप लिए किया गया है। नेशनल टीम के चयन के लिए 25 मई तक रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में प्रशिक्षण शिविर चलेगा। यहीं से फाइनल टीम का चयन किया जाएगा।
आगरा में आयोजित सब जूनियर स्टेट वाॅलीबाल में देवरिया छात्रावास ने कुल पांच लीग मुकाबले खेले। इसमें पहले मैच में मेरठ को 25-05, 25-09 से हराकर दो अंकों के साथ शानदार शुरुआत की। दूसरे में झांसी को 25-05, 25-05 से, तीसरे में बस्ती को 25-03, 25-05 से चौथे में अलीगढ़ मंडल को 25-08, 25-08 से एवं अंतिम मैच में बांदा छात्रावास को 25-09, 25-16 के साथ कुल 10 अंकों के साथ क्वार्टर फाइनल में दमदार तरीके से पहुंची। क्वार्टर फाइनल में आजमगढ़ मंडल को 25-13, 25-13 से हरा सेमीफाइल में प्रवेश किया। सेमीफाइल में अयोध्या मंडल के साथ तीन सेट तक चले मुकाबले में 25-23, 25-21, 26-25 से हार गई। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में देवरिया छात्रावास ने बांदा हॉस्टल को तीन सेटों तक चले मुकाबले में 25-19, 25-21, 25-16 के अंतर से हराकर कांस्य पदक हासिल किया। बेहतर प्रदर्शन करने पर देवरिया छात्रावास के खिलाड़ी व लिब्रो के रूप में खेलने वाले अनुराग सिंह व यूनिवर्सल के लिए खेलने वाले मो.आसिफ खां को नेशनल के कैंप में शामिल किया गया है, जो 15 मई से शुरू होकर 25 मई तक रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में साईं के प्रशिक्षक प्रदीप सिंह की देखरेख में चलेगा।
विज्ञापन


देवरिया छात्रावास से इन्होंने स्टेट में किया था प्रतिभाग
स्टेट प्रतियोगिता में छात्राावास टीम का नेतृत्व अनुराग सिंह, आबिद कमालुद्दीन, मो.आसिफ, सलमान, आदित्य गुप्ता, निखिल यादव, निखिल सिंह ने किया। प्रदेश की कुल 27 टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था, जिसमें छात्रावास तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


28 की शाम को चुनी जाएगी नेशनल टीम
छात्रावास के वाॅलीबाल प्रशिक्षक योगेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि 28 मई से एक जून तक पश्चिम बंगाल के हुगली के इंडोर स्टेडियम में सब जूनियर नेशनल वालीबाल प्रतियोगिता होगी। यूपी टीम चयन नेशनल कैंप में भाग ले रहे प्रदेश के विभिन्न जनपदों से शामिल 18 सदस्यीय खिलाड़ियों में से किया जाएगा। फाइनल रूप से 12 सदस्यीय यूपी टीम बनेगी। पिछले वर्ष दिल्ली में हुए सब जूनियर नेशनल में यूपी टीम तीसरे स्थान पर रही थी। इसमें भी देवरिया छात्रावास के मो.अयान अटैकर के रूप में यूपी टीम में शामिल रहे थे। इस बार भी नेशनल के लिए यूपी टीम में अनुराग व मो.आसिफ के चयन की पूरी उम्मीद है। इस बार प्रदेश टीम अपनी तैयारियों व बेहतर खिलाड़ियों की बदौलत स्वर्ण पदक जीतेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें