फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर में सड़क हादसे में शख्स की मौत
विज्ञापन

क्षेत्र के हेतिमपुर का रहने वाला था मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक युवक की ेकुशीनगर के कसया में सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हेतिमपुर गांव के गोसाई टोला के रहने वाले उमा गिरी (45) मंगलवार को बाइक से कसया के पास किसी रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से लौटने में काफी देर हो गई। लौटते समय कुशीनगर क्रॉसिंग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दिया। गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से पिता शिवनारायण, पत्नी विमलावती, बेटे सचिन और ज्ञानप्रकाश का रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम कुशीनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारवालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें