फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पति समेत पांच पर केस दर्ज
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व हुई थी विवाहिता की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा। क्षेत्र के सोहनपुर गांव में 30 दिसंबर को हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। गोरखपुर के झगहां थानाक्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी निर्मला की शादी छह साल पहले सोहनपुर गांव निवासी रूपेश मद्धेशिया से हुई। शादी के बाद दो बेटियां हुईं। इसमें एक की उम्र चार साल है और दूसरी एक माह की है। निर्मला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान निर्मला की मौत हो गई थी। मंगलवार की शाम मृतका की भाभी उर्मिला देवी पत्नी शिवकुमार ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि निर्मला के ससुराल वाले उसे मारते-पीटते और प्रताड़ित करते रहते थे। उसे मायके जाने के लिए विवश करते थे। इस कारण उसने जहर खा लिया और इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतका के पति रूपेश, जेठ संतोष, उसकी पत्नी, सास और ननद के खिलाफ मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। इस बाबत एसओ वीर बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें