वैशाली एक्सप्रेस से कटकर महिला की मौत
चिरैया ढाले के पास शनिवार की दोपहर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। चिरैया ढाले के पास शनिवार की दोपहर वैशाली एक्सप्रेस के सामने कूदकर एक महिला ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। जीआरपी ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। शनिवार की दोपहर 55 वर्षीय महिला चिरैया ढाले के पास घूम रही थी। वैशाली एक्सप्रेस जैसे ही आई महिला उसके सामने कूदकर जान दे दी। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना सिग्नल के अंदर होने की वजह से जीआरपी का सीमाक्षेत्र बताया। सूचना पर जीआरपी पहुंची और शव के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थानीय लोगों ने पहचानने से इन्कार कर दिया। जीआरपी ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। इस बाबत जीआरपी इंस्पेक्टर अनिल यादव ने बताया कि डाउन वैशाली एक्सप्रेस से कटकर अज्ञात महिला की मौत हुई है। पहचान की कोशिश कराई जा रही है।