फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने उत्तर प्रदेश को ‘कृषि कर्मण’ पुरस्कार से नवाजा

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को किया सम्मानित। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
मादी ने कृषिमंत्री को ‘कृषि कर्मण’ पुरस्कार से नवाजा
विज्ञापन

बंगलुरू के तुमुकुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मिला सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बंगलुरू के तुमुकुर में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कृषिमंत्री सूर्यप्रताप शाही को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘कृषि कर्मण’ पुरस्कार से नवाजा गया। इसकी वजह कृषि क्षेत्र में प्रदेश में बेहतर कार्यों का होना बताया जा रहा है। कृषिमंत्री सूर्यप्रताप शाही ने मोबाइल पर हुई वार्ता में बताया कि कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए उत्तर प्रदेश को ‘कृषि कर्मण’ पुरस्कार मिला है। इस पुरस्कार से देवरिया का सम्मान बढ़ा है। सरकार की पहल पर किसानों की आय बढ़ाने के क्षेत्र में अफसरों की मदद से किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसका लाभ भी किसानों को मिल रहा है। इनके सम्मानित होने पर सांसद रमापति राम त्रिपाठी, रविंद्र कुशवाहा, बलबीर सिंह, सदर विधायक जन्मेजय सिंह, सुरेश तिवारी, कमलेश शुक्ल, जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, भूपेंद्र सिंह, आशुतोष सिंह आदि ने बधाई दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें