फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टरों पर भारी पड़े सब इंस्पेक्टर, कमाऊ थानों पर हुई पोस्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज जगन्नाथ बनें देवरिया के कोतवाल, विनय को लार की कमान
विज्ञापन

देवरिया। लंबे समय बाद कप्तान ने तकरीबन 12 थानाध्यक्षों में फेरबदल किया है। फेरबदल में इंस्पेक्टरों पर सब इंस्पेक्टरों का पलड़ा भारी पड़ गया। छह एसआई को उनके मनचाहे थानों की कमान सौंपी गई हैं। इनमें विनय सिंह, राजेश सिंह, राममोहन सिंह, सुदेश शर्मा, श्यामसुंदर तिवारी, संजय के नाम प्रमुख हैं। सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर अरुण मौर्य को रुद्रपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहां तैनात तेज जगन्नाथ सिंह को देवरिया कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। लार एसओ विजय सिंह गौर को गौरीबाजार, वहां तैनात विनय सिंह को लार, बघौचघाट के एसओ जयंत कुमार सिंह को रामपुर कारखाना की कमान मिली हैं। रामपुर कारखाना में तैनात एसओ राजेश कुमार सिंह को भलुअनी का एसओ बनाया गया हैं। वहां तैनात राममोहन सिंह को बघौचघाट भेजा गया हैं। खामपार के एसओ भीष्मपाल सिंह को भटनी का एसओ बनाया गया है। वहीं सलेमपुर के प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय को हटाकर प्रभारी डीसीआरबी बनाया गया हैं। क्राइम ब्रांच से सुदेश शर्मा को एसओ खामपार, बघौचघाट के उप निरीक्षक श्यामसुंदर तिवारी को खुखुंदू थाने की बागडोर सौंपी गई हैं। वहां तैनात श्यामलाल यादव को जिला प्रशिक्षण केंद्र का प्रभारी बनाया गया है। भटनी के एसओ अश्वनी राय को सलेमपुर कोतवाली की जिम्मेदारी मिली है। एकौना के एसओ जितेंद्र कुमार को क्राइम ब्रांच एवं विशेष जांच प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई हैं। भागलपुर के चौकी इंचार्ज संजय कुमार को एसओ एकौना बनाया गया हैं। पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर हुए फेरबदल में राजनीतिक हस्तक्षेप की खूब चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें