भाटपाररानी। बनकटा थानाक्षेत्र के खुरवसिया गांव निवासी शिवकुमार प्रसाद 37 की ठंड लगने से शनिवार को मौत हो गई। शिवकुमार अहमदाबाद में सिंलाई का कार्य करता था। एक माह पहले घर आया था। दोपहर दो बजे के लगभग वह गेहूं का खेत घूमने गया था। ठंड लगने से ही वह खेत में गिर गया। परिवारवाले उसे तत्काल बिहार के मैरवा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां से गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। रास्ते मे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी उमरावती देवी, बेटी किरन, बेटे राहुल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।