फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चार आरोपियों को पुलिस ने भेेजा जेल
विज्ञापन

सड़क जाम के दौरान पुलिस पर पथराव करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लार। शव रखकर सड़क जाम और दरोगा और सिपाहियों से मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। वीडियो फुटेज के जरिए अन्य अज्ञात आरोपियों को पुलिस चिह्नित करने में जुटी है। सड़क हादसे में घायल पिपरा वार्ड निवासी रवींद्र कुमार (29) की इलाज के दौरान मौत हो गई। नाराज लोगों ने 24 अक्तूबर को पिपरा चौराहा पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे दरोगा, सिपाही और होमगार्ड की पिटाई कर चेन लूट लिया। पथराव में पुलिस के वाहन का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दरोगा अमित पांडेय की तहरीर पर 14 नामजद और 250 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने सत्येंद्र उर्फ आलू दादा, पवन कुमार, संतू और अमरनाथ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अभी भी कई आरोपियों को हिरासत में रखकर पूछताछ कर रही है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए चौराहे पर पीएसी कैंप कर रही है। एसओ विजय सिंह गौर ने बताया कि चार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें