फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़्तं में युवक की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में मृतक देवेंद्र कुमार गुप्ता की फाइल फोटो। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन

प्रतापपुर-पड़री मार्ग पर मदनचक गांव के पास हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। खामपार थानाक्षेत्र के प्रतापपुर-पड़री मार्ग पर मदनचक गांव के पास सोमवार को दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रुप से जख्मी हुआ। आसपास के लोगों ने उसे भाटपाररानी पीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिहार के सिवान जनपद के मैरवा थाना अंतर्गत संकरा गांव निवासी देवेंद्र गुप्ता (30) पास के गांव के अपने मित्र नौका टोला निवासी तलब मोहम्मद (32) के साथ अपनी बाइक से भाटपाररानी आया था। लौटते समय प्रतापपुर-पड़री मार्ग पर मदनचक गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में देवेंद्र और तलब को गंभीर चोट आई। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरी बाइक का चालक बाइक समेत भाग गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को भाटपाररानी पीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले मोबाइल फोन और कागजात से पहचान कर घरवालों को सूचना दी गई। गंभीर अवस्था में घायल तलब मोहम्मद को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। भाटपाररानी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें